सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mother, son and daughter riding a bike injured in a collision with a truck

Etawah News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा व बेटी घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mother, son and daughter riding a bike injured in a collision with a truck
विज्ञापन
फोटो 26: घटना के बाद 50 शैया में भर्ती घायल व स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
Trending Videos

औरैया रिश्तेदार के यहां शादी समारोह से लौट रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। नेशनल हाईवे पर कस्बा ओवरब्रिज के पास रविवार को ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार मां, बेटा और बेटी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए 50 शैया अस्पताल पहुंचाया, जहां मां और बेटे की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बसरेहर थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसा किल्ली निवासी ऋषि (20), मां मिथलेश और बहन जाह्नवी (11) के साथ रविवार दोपहर गांव लौट रहे थे। वे अपने मामा की शादी में औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र के ग्राम भरसान गए हुए थे। जैसे ही उनकी बाइक नेशनल हाईवे पर कस्बा के ओवरब्रिज के पास पहुंची, पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मां मिथलेश सड़क से दूर जा गिरी, जबकि बेटा ऋषि गंभीर रूप से घायल हो गया। जान्हवी को भी चोटें आईं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उनका मोबाइल फोन भी टूट गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 50 शैया अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर हालत देखते हुए मां और बेटे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed