सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Out-of-control car overturns on Udi-Chakarnagar road.

Etawah News: उदी-चकरनगर मार्ग पर अनियंत्रित कार पलटी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Out-of-control car overturns on Udi-Chakarnagar road.
विज्ञापन
इटावा। उदी-चकरनगर मार्ग पर रविवार को एक कार अनियंत्रित होकर गिट्टी के ढेर पर चढ़ने के बाद पलट गई। हादसे में कार सवार युवक को मामूली चोटें आई हैं, जबकि उनकी पत्नी बाल-बाल बच गईं।

क्षेत्र के गाती गांव निवासी मयंक भदौरिया रविवार को पत्नी के साथ कार से ससुराल पक्ष के यहां आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जालौन के उरई जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार चकरनगर से पहले उदी रोड पर पहुंची, तभी अचानक मोड़ पर पहिया फिसलने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई। कार सड़क किनारे पड़े गिट्टी (कंक्रीट) के ढेर पर चढ़ गई और असंतुलित होकर पलट गई। कार पलटते ही चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर दौड़ पड़े। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दंपती को कार से बाहर निकाला। हादसे में मयंक भदौरिया को मामूली चोटें आई हैं, जबकि पत्नी बाल-बाल बच गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को रास्ते से हटवाकर यातायात बहाल करवाया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed