{"_id":"6a3829129febb1006c08a4f2","slug":"people-of-the-city-consume-coconut-water-worth-five-lakh-rupees-every-month-etawah-news-c-216-1-etw1002-144762-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: हर माह पांच लाख का नारियल पानी गटक शहर के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: हर माह पांच लाख का नारियल पानी गटक शहर के लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो 07:::
- गर्मी और फिटनेस के बढ़ते क्रेज ने बढ़ाई मांग, रोजाना सैकड़ों नारियल की खपत
- कोल्ड ड्रिंक से दूरी, प्राकृतिक पेय की ओर बढ़ रहा लोगों का रुझान
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। बढ़ती गर्मी, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और प्राकृतिक पेय पदार्थों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच शहर में नारियल पानी की मांग लगातार बढ़ रही है। स्थिति यह हैं कि शहरवासी हर माह करीब पांच लाख रुपये का नारियल पानी पी जा रहे हैं। बाजार में रोजाना सैकड़ों हरे नारियल बिक रहे हैं और सुबह से शाम तक नारियल पानी के ठेलों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है।
शहर में डीएम चौराहा से लेकर एसएसपी चौराहा तक नारियल की कई दुकानें है। इसके साथ ही पक्का बाग, नगर पालिका चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा के साथ ही शहर के प्रमुख बाजारों में नारियल की कई दुकानों पर खूब बिक्री हो रही है। इन दुकानों पर 60 रुपये से लेकर 80 रुपये तक नारियल बिक रहा है। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार पहले नारियल पानी को केवल बीमार लोगों या विशेष अवसरों पर ही खरीदा जाता था, लेकिन अब युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और फिटनेस प्रेमियों के बीच इसकी मांग तेजी से बढ़ी है। गर्मी के मौसम में लोग कोल्ड ड्रिंक और अन्य कृत्रिम पेय पदार्थों की बजाय नारियल पानी को प्राथमिकता दे रहे हैं।
शहर के प्रमुख बाजारों और अस्पतालों के आसपास लगे नारियल पानी के ठेलों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंच रहे हैं। विक्रेता अमजद का कहना है कि एक दिन में बड़ी संख्या में नारियल बिक रहे हैं। मांग बढ़ने के कारण कारोबार में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि पेट्रोल और डीजल के दामों में हुए इजाफा के कारण नारियल के दामों पर भी प्रति नारियल पांच से 10 रुपये की महंगाई आई है। शहर में 15 से अधिक दुकानें है इनपर हर दिन लगभग 17 से 20 हजार रुपये के नारियल की खपत है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार का मानना है कि नारियल पानी शरीर में पानी की कमी दूर करने, इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने और गर्मी से राहत दिलाने में मददगार होता है। यही वजह है कि लोग इसे स्वास्थ्यवर्धक पेय के रूप में अपना रहे हैं।