{"_id":"6a6b9841087572a256005312","slug":"retired-crpf-jawan-swindled-out-of-60000-through-a-ruse-involving-dropped-currency-notes-etawah-news-c-216-1-etw1015-146996-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: रुपये गिरने का झांसा देकर सेवानिवृत्त सीआरपीएफ जवान के 60 हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: रुपये गिरने का झांसा देकर सेवानिवृत्त सीआरपीएफ जवान के 60 हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकदिल। विकास कॉलोनी में गुरुवार दोपहर टप्पेबाजों ने एक सेवानिवृत्त सीआरपीएफ जवान को शिकार बनाकर 60 हजार रुपये से भरा थैला पार कर दिया। बदमाशों ने सड़क पर रुपये गिरने का झांसा देकर उनका ध्यान भटकाया और साइकिल के हैंडल में टंगा नकदी से भरा थैला लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
विकास कॉलोनी भाग तीन निवासी कैलाश चंद्र वर्मा सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त हैं, गुरुवार दोपहर करीब 12:45 बजे पक्का बाग स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा से 60 हजार रुपये निकालकर साइकिल से घर लौट रहे थे। उन्होंने रुपये एक थैले में रखकर साइकिल के हैंडल पर टांग रखे थे। घर के पास पहुंचते ही दो-तीन युवकों ने उन्हें रोककर कहा कि उनके कुछ रुपये सड़क पर गिर गए हैं। कैलाश चंद्र जैसे ही सड़क पर पड़े नोट उठाने के लिए झुके, उसी दौरान एक बदमाश साइकिल के हैंडल से नकदी से भरा थैला उठाकर भाग निकला। साथी भी उसके साथ फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने घर के खर्च के लिए बैंक से रुपये निकाले थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।