{"_id":"69c1851d1f11d0abca01d57c","slug":"sleeper-bus-collides-with-container-driver-killed-four-injured-etawah-news-c-216-1-etw1005-139744-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: कंटेनर में घुसी स्लीपर बस, चालक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: कंटेनर में घुसी स्लीपर बस, चालक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
फोटो 4: नेशनल हाईवे पर हादसे के बाद लगा लंबा जाम। संवाद
विज्ञापन
इकदिल (इटावा)। आगरा-कानपुर हाईवे पर सोमवार सुबह गांव मनियांमऊ के पास ओवरटेक करने के चक्कर में बेकाबू स्लीपर बस आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी। हादसे में बस चालक की मौत हो गई जबकि चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां से एक यात्री को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया।
दिल्ली से स्लीपर बस कानपुर जा रही थी तभी इकदिल इलाके के गांव मनियांमऊ के पास पहुंचने पर ओवरटेक करते समय आगे चल रहे कंटेनर में टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और बस में बैठे यात्री एक-दूसरे के ऊपर जा गिरे। पुलिस ने बस के केबिन में फंसे चालक समेत घायलों को कड़ी मशक्कत कर बाहर निकलवाया। सभी को जिला अस्पताल भिजवाया।
वहां डॉक्टर ने बस चालक मैनपुरी थाना औंछा गांव किचौरा निवासी रामू शर्मा (35) को मृत घोषित कर दिया। साथ ही बस में बैठे कन्नौज, थाना तिर्वा गांव आरा निवासी गगन (20), दिल्ली के थाना बेगमपुर राजीवनगर निवासी दयानंद (50), हरियाणा के भिवाड़ी निवासी प्रदीप कुमार (35) व दिल्ली उत्तमनगर निवासी सतेंद्र (38) गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गगन को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी अभय नारायण राय के साथ यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। वहीं, क्षतिग्रस्त बस को क्रेन की मदद से साइड में करवाकर हाईवे को सुचारू करवाया गया।
रामू दो भाइयों में बड़ा था। पत्नी रन्नो देवी ने बताया कि पति होली पर घर आए थे और त्योहार बीत जाने के बाद दोबारा बस चलाने चले गए थे जिसके बाद यह हादसा हो गया। रामू की नौ साल की बेटी अन्नू और 11 माह का बेटा उज्ज्वल है।
Trending Videos