सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The bag containing the jewellery of the head constable's wife was stolen.

Etawah News: हेड कांस्टेबल की पत्नी के जेवर रखा बैग किया पार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
The bag containing the jewellery of the head constable's wife was stolen.
विज्ञापन
फोटो 27::::जानकारी देती पीड़िता। संवाद
Trending Videos

भरथना से लुधियानी चौराहे जाते समय ऑटो में हुई वारदात

संवाद न्यूज़ एजेंसी

भरथना। हेड कांस्टेबल की पत्नी से टप्पेबाजों ने जेवर से भरा पर्स ऑटो में शनिवार शाम पार कर दिया। लुधियानी चौराहे पर उतरी महिला ने बकेवर थाने में सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल भरथना बताकर वहां जाने को कहा। रविवार को पीड़िता ने भरथना थाने में जाकर सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बबली निवासी नगला खादर शनिवार शाम अपने बच्चों के साथ शादी में शामिल होने के लिए भरथना से ऑटो में बैठकर लुधियानी चौराहे के पास अपने गांव जा रही थीं। रास्ते में ऑटो की भीड़ में उसका पर्स चोर ने पार कर दिया। महिला के मुताबिक, पर्स में गले का हार, पति की सोने की चेन, अन्य जेवर समेत जरूरी सामान रखा था। महिला के पति ने बकेवर थाने में घटना की सूचना दी। इस पर पुलिस ने भरथना थाने का मामला बताया था। जब पीड़ित भरथना थाने में गए तो वहां पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जांचा है। इसमें एक फुटेज में महिला अपने बच्चों के साथ ऑटो में बैठती नजर आ रही है। हालांकि वहां से निकलने के बाद का कोई सीसीटीवी फुटेज अभी तक सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का पति एटा में यूपी पुलिस में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात है। वह शनिवार को अपने परिवार में शादी में शामिल होने आई थी। क्षेत्राधिकारी रामदमन मौर्य ने बताया कि महिला के जेवर रखे पर्स की चोरी की सूचना मिली है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed