सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The farmer ploughed 35 bighas of potato crop.

Etawah News: किसान ने जोत दी 35 बीघा आलू की फसल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
The farmer ploughed 35 bighas of potato crop.
विज्ञापन
लवेदी। आलू खुदाई के दौरान एक बीघा खेत में 20 से 30 पैकेट जितना आलू निकलने से हताश किसान ने अपना पूरा खेत जोत दिया।
Trending Videos

लवेदी क्षेत्र के ग्राम बसैयाहार निवासी सोनू तिवारी ने दूसरे किसानों की करीब 40 बीघा खेती सात हजार रुपये प्रति बीघा के हिसाब से ली थी। उसने 35 बीघा में आलू की फसल बोई थी। किसान सोनू ने बताया कि खेत में पहले धान की फसल की थी। सही दाम न मिलने से काफी नुकसान हुआ था इसलिए इस बार आलू की फसल की। किराए के अलावा खाद, बीज, दवाइयों पर सात से आठ हजार रुपये प्रति बीघा खर्च हुआ। जब एक बीघा खुदाई की गई तो मात्र 20 से 30 पैकेट जितना ही आलू निकला। उन्हें आलू कम निकलने की आशंका हुई। पूरी खुदाई के बाद भी यदि ऐसा ही परिणाम आता तो नुकसान बढ़ सकता था। कम उत्पादन का नुकसान तो हुआ ही, पूरी खुदाई के बाद कोल्ड स्टोरेज पर प्रति पैकेट डेढ़ सौ के करीब अतिरिक्त खर्च, ढुलाई, बारदाना का खर्च भी बढ़ जाता है इसलिए खेत जोत दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed