सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The needle of suspicion is moving towards the businessman's close associates

Etawah News: व्यापारी के करीबियों पर घूम रही शक की सुई

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
The needle of suspicion is moving towards the businessman's close associates
विज्ञापन
भरथना । कस्बे के विशंभर कॉलोनी में सोमवार की रात किराना व्यापारी से हुई 16 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस को व्यापारी के करीबियों पर ही संदेह है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बदमाशों ने व्यापारी का जो मोबाइल लूटा था उसकी लोकेशन के आधार पर पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। मोबाइल के सिग्नल और आसपास के इलाकों में पुलिस का मूवमेंट तेज हो गया है।
Trending Videos

बता दें कि सोमवार की रात विशंभर कॉलोनी निवासी किराना व्यापारी गोविंद शाक्य से बाइक सवार बदमाशों ने 16 लाख रुपये लूट लिए थे। वारदात के बाद से ही पूरे क्षेत्र के व्यापारियों में आक्रोश और दहशत का माहौल है। पुलिस अब इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि क्या किसी करीबी ने बदमाशों को व्यापारी के पास इतनी बड़ी रकम होने की सटीक जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed