{"_id":"69c5753e73f9ba547e067d2f","slug":"traders-warned-to-improve-traffic-system-etawah-news-c-216-1-etw1013-139933-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए व्यापारियों को चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए व्यापारियों को चेताया
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मुख्य बाजार की यातायात अव्यवस्था को दूर करने का मन बना चुके प्रशासन ने जिम्मेदारी अब व्यापारियों को चेताया है। उन्हें एक सप्ताह का समय दिया है। साइड से अतिक्रमण हटाने और वहां ग्राहकों की बाइक लगाने की शर्त के बाद ही पुलिस अपनी नो व्हीकल जोन की व्यवस्था में बदलाव करेगी। बीचो-बीच सड़क पर वाहन खड़ा करना अवैध घोषित किया गया है ऐसा करने वाले वाहन स्वामियों पर चालान कार्रवाई की जाएगी।
तिकोनिया से नगर पालिका चौराहे तक सराय शेख मार्ग पर स्थित मुख्य बाजार में सबसे ज्यादा ग्राहकों की चहल-कदमी रहती है। यहां बाइकों के भ्रमण और उनके बीचो-बीच सड़क पर खड़ा किए जाने से जाम और अन्य अव्यवस्थाएं शुरू हो जाती थी। इस पर प्रशासन ने इस मार्ग पर नो व्हीकल जोन व्यवस्था कर दी। सोमवार और मंगलवार को व्यवस्था ठीक थी लेकिन बुधवार को धड़ाम हो गई।
मध्य में पार्किंग रोकने के लिए चालान किए गए लेकिन फिर भी गुरुवार को लोग नहीं माने। इस बाबत प्रशासन और व्यापारियों के बीच बातचीत हुई। व्यापारियों ने दो पहिया वाहनों के प्रवेश न होने से व्यापार पर बुरा प्रभाव, ग्राहकों के कम आने की समस्या, बैंक आने वाले व्यापारियों को असुरक्षा का खतरा आदि समस्याएं रखीं। इस पर उन्हें दो शर्तों के साथ वक्त दिया गया। यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह ने बताया कि मिडिल पार्किंग प्रतिबंध के साथ साइड में फड़, अतिक्रमण हटाने और वहां दो पहिया वाहन खड़ा करने की शर्त के साथ एक सप्ताह का समय दिया गया है। शर्त पूरी नहीं होती है तो फिर इस मार्ग को नो व्हीकल जोन कर दिया जाएगा।
इटावा। व्यापार संगठन की ओर से बाजार में व्यापारियों से सड़क से सामान हटाने की अपील की गई। साथ ही बाइकों को दुकानों के सामने साइड में लगवाने को कहा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि दो पहिया वाहन न आने से असुरक्षा और व्यापार नुकसान संबंधित तमाम दिक्कतें होंगी। इन वाहनों के आने से जाम जैसी दिक्कतें बढ़ती है। व्यवस्थित करने के लिए जरूरी है कि सड़क से सामान हटा लिया जाए। जिला महामंत्री अभय टंडन, रेडीमेड एसोसिएशन के अध्यक्ष देव गुप्ता अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos