फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Uproar at the Registrar's office over the registration of 18 bighas of land in the younger brother's name.

Etawah News: 18 बीघा जमीन की रजिस्ट्री छोटे भाई के नाम कराने पर रजिस्ट्रार कार्यालय में हंगामा

Thu, 30 Jul 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Uproar at the Registrar's office over the registration of 18 bighas of land in the younger brother's name.
भरथना। कस्बा स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय में गुरुवार सुबह 18 बीघा जमीन की रजिस्ट्री को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। छोटे भाई के नाम संपत्ति करने की प्रक्रिया के दौरान भतीजों ने पहुंचकर विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी और हंगामा होने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

बकेवर के नगला गुलाब निवासी सूबेदार सिंह अपने हिस्से की करीब 18 बीघा कृषि भूमि अपने छोटे भाई ताले सिंह के नाम रजिस्ट्री कराने गुरुवार सुबह भरथना स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे थे। सूबेदार सिंह चार भाइयों में सबसे बड़े हैं। उनकी शादी नहीं हुई है और वह लंबे समय से अपने छोटे भाई ताले सिंह के साथ रहते हैं। रजिस्ट्री की जानकारी मिलते ही परिवार के दूसरे भाइयों के बेटे भी रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंच गए और उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया। भतीजों का आरोप था कि सूबेदार सिंह को रातभर बंधक बनाकर रखा गया और दबाव बनाकर उन्हें रजिस्ट्री कराने के लिए लाया गया है। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जिससे कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं, सूबेदार सिंह ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह अपनी इच्छा से अपने छोटे भाई ताले सिंह के नाम जमीन कर रहे हैं। उन्होंने किसी भी प्रकार का दबाव या बंधक बनाए जाने की बात से इनकार किया। रजिस्ट्रार कार्यालय में विवाद और हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों से अलग-अलग बातचीत कर उन्हें शांत कराया। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई और दोनों पक्ष वहां से चले गए। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि रजिस्ट्री को लेकर परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। जमीन मालिक ने स्वेच्छा से रजिस्ट्री कराने की बात कही है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed