सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman hit by bike rider, dies

Etawah News: महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Woman hit by bike rider, dies
विज्ञापन
ताखा। क्षेत्र के ग्राम कीरतपुर में बुधवार रात सड़क पार करते समय बाइक टक्कर से महिला की मौत हो गई। शादी समारोह से लौट रहे युवक की बाइक से हादसा हुआ था। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos


थाना क्षेत्र के गांव कीरतपुर निवासी रामवीर के पुत्र की शादी का कार्यक्रम आयोजित था। इसी दौरान गांव की मलेशा (62) पत्नी करन सिंह शादी समारोह के लिए जा रही थीं। वह सड़क पार कर रही थीं तभी सामने से आ रही अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण घायल महिला को सीएचसी सरसई नावर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर ऊसराहार पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी ने बताया कि मौके से पकड़े गए बाइक सवार को ग्रामीणों ने पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। उन्होंने बताया कि मृतका के पति करन सिंह की तहरीर पर सर्वेंद्र कुमार निवासी राजपुरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed