फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   11 houses swallowed by the Ganga in 24 hours.

Farrukhabad News: गंगा में 24 घंटे में समाए 11 मकान

Mon, 10 Aug 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
11 houses swallowed by the Ganga in 24 hours.
फर्रुखाबाद। सदर तहसील के दिलीप की मड़ैया में 24 घंटे में 11 मकान और एक झोपड़ी गंगा में समा गई। अब तक गांव के 25 मकानों का अस्तित्व खत्म हो चुका है। एसडीएम सदर और तहसीलदार ने गांव का जायजा लिया। गंगा की तेज धार सीधी टकराने से खतरे को देखते हुए गांव के अधिकांश लोगों को निकाल लिया है। अब गांव का अस्तित्व खत्म होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

गांव के पश्चिम की ओर से गंगा की धार सीधी टकरा रही है। चंद घंटों में पांच से सात मीटर कटान हो रहा है। गंगा की एक धार दिलीप की मड़ैया से दक्षिण की ओर से तेज हो गई है। ग्रामीणों को अंदेशा है कि यदि दूसरी तरफ कटान तेज हुआ, तो गंगा का रुख और विकराल हो जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम सदर संजय कुमार सिंह, तहसीलदार विक्रम सिंह, लेखपाल रामवरन गांव में पहुंचे। गांव के हालात बदतर दिखे। 12-14 मकान और झोपड़ी ही बची हैं। शनिवार शाम से रविवार शाम तक 24 घंटे में आशाराम, राजपाल, बाबूराम, मोरपाल, धर्मपाल समेत 11 पक्के मकान और एक झोपड़ी गंगा में समा गई। प्रशासन ने खतरे को भांपते हुए महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित स्थान पर भिजवाया। चंद लोग ही गांव में बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
ग्रामीणों से मांगे कागजात, खाते में पहुंचेगी राहत की रकम
फर्रुखाबाद। एसडीएम सदर संजय कुमार सिंह ने बताया कि 24 घंटे में 11 मकान और एक झोपड़ी गंगा में समा गई है। ग्रामीणों से कागजात एकत्रित किए जा रहे हैं। इन लोगों को त्वरित राहत के लिए ऑनलाइन आवेदन कर खाते में आपदा राहत की रकम भेजी जाएगी। फिलहाल पूरे नाम एकत्रित करने में लगे हैं। देर रात तक काम पूरा कर लिया जाएगा।

-----------------
मासूम गिट्टी से बना रहे मकान की आकृति
फर्रुखाबाद। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के मासूमों को नहीं पता कि गांव के हालात क्या हैं। मकान तोड़ने के बाद बिखरी पड़ी ईंटों और छोटी गिट्टी रखकर दो बच्चे मकान की आकृति बनाते दिखे। छोटी गिट्टी एक दूसरे के ऊपर रखकर दीवारनुमा आकृति बना रहे थे। जिस स्थान पर शनिवार को ये बच्चे बैठे थे, अब वहां अथाह जल बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed