फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Panchal Ghat filled with devotion; women filled kanwars with Ganga water.

Farrukhabad News: भक्ति से भरा पांचाल घाट, महिलाओं ने कांवड़ में भरा गंगाजल

Mon, 10 Aug 2026 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Panchal Ghat filled with devotion; women filled kanwars with Ganga water.
अमृतपुर। पांचाल घाट भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर है। रविवार को मोहल्ला नरकसा की महिलाओं ने पांचाल घाट से कांवड़ में गंगाजल भरा और पैदल यात्रा कर रेलवे रोड स्थित पांडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया। इस दौरान गंगा तट से लेकर मंदिर तक हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

कमला, अर्चना, कंचन सैनी, अंजली, हेमा समेत कई महिलाएं कांवड़ लेकर पांचाल घाट पहुंचीं। गंगा तट पर स्नान और पूजा-अर्चना के बाद सभी ने कांवड़ में गंगाजल भरा। भक्ति गीतों और जयकारों के बीच पैदल मंदिर के लिए रवाना हुईं। पांडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने पर महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर भी भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। वहीं, रातभर कांवड़ियों के आने और जाने का सिलसिला जारी रहा। मैनपुरी, एटा, कन्नौज, लखीमपुर, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई आदि जनपदों से बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने पांचाल घाट पर पहुंचकर कांवड़ उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed