फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ganga likely to reach danger mark soon.

Farrukhabad News: खतरे के निशान तक गंगा के जल्द पहुंचने के आसार

Mon, 10 Aug 2026 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Ganga likely to reach danger mark soon.
फोटो-25, बदायूं मार्ग पर ​​स्थित चित्रकूट डिप पर बाढ़ के पानी के बीच निकलते वाहन। संवाद
अमृतपुर। पहाड़ों पर लगातार बारिश के चलते गंगा का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। नरौरा बांध से रविवार को 1,82,128 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया। इससे गंगा का जलस्तर बढ़कर 136.85 मीटर पहुंच गया है। खतरे का निशान 137.10 मीटर पर है। ऐसे में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से महज 25 सेंटीमीटर नीचे है। सिंचाई विभाग ने अगले दो-तीन दिनों में जलस्तर के खतरे के निशान के करीब पहुंचने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

हरिद्वार और बिजनौर से लगातार पानी नरौरा बांध में पहुंच रहा है। पानी बढ़ने से बदायूं मार्ग स्थित चित्रकूट डिप पर बाढ़ का दबाव बढ़ गया है। रविवार को डिप पर करीब डेढ़ फुट पानी तेज बहाव के साथ बहने लगा। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को यहां पानी का बहाव कम था, लेकिन रविवार दोपहर बाद अचानक बहाव में तेजी आ गई। राजेपुर डिप पर भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। उधर, रामगंगा का जलस्तर फिलहाल बिलोगेज पर है, इसमें 4,925 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दुर्ण कुमार ने बताया कि गंगा का जलस्तर अभी और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

35 से अधिक गांव प्रभावित
गंगा का जलस्तर बढ़ने से तहसील क्षेत्र के 35 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं। हरसिंहपुर कायस्थ, ऊगरपुर, मंझा की मड़ैया, आशा की मड़ैया, उदयपुर, तीसराम की मड़ैया, बरुआ, बमियारी, कुड़री सारंगपुर और करनपुर घाट समेत कई गांवों में पानी भर गया है। ग्रामीण रोजमर्रा की जरूरत का सामान नाव से लाने को मजबूर हैं।

फोटो-25, बदायूं मार्ग पर स्थित चित्रकूट डिप पर बाढ़ के पानी के बीच निकलते वाहन। संवाद

फोटो-25, बदायूं मार्ग पर स्थित चित्रकूट डिप पर बाढ़ के पानी के बीच निकलते वाहन। संवाद

फोटो-25, बदायूं मार्ग पर स्थित चित्रकूट डिप पर बाढ़ के पानी के बीच निकलते वाहन। संवाद

फोटो-25, बदायूं मार्ग पर स्थित चित्रकूट डिप पर बाढ़ के पानी के बीच निकलते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed