{"_id":"69e52dee8f4db44a3400dd2c","slug":"16-houses-gutted-in-fire-property-worth-lakhs-reduced-to-ashes-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-140798-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आग से 16 घर जले, लाखों की संपत्ति राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आग से 16 घर जले, लाखों की संपत्ति राख
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो-18 गांव पथरामई में लगी आग से उठता धुआं व लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
कंपिल। थाना क्षेत्र के पथरामई गांव में रविवार को लगी भीषण आग से सोलह घर जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई और कई परिवार बेघर हो गए हैं।
आग की शुरुआत ऋषिपाल के घर से हुई और तेज हवा के कारण यह तेजी से फैल गई। जिसकी चपेट में आकर नन्हें कश्यप, चिरौंजी, दूदेराम, अमरीश, टीकाराम, ऊधो, रामपाल, जयराम, उदयवीर, देवराम, भूरा और जगपाल सहित कई ग्रामीणों के घर आग की चपेट में आ गए। घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, नकदी, राशन कार्ड और मोबाइल फोन तक जलकर राख हो गए।
अग्निकांड में पशुधन का भी भारी नुकसान हुआ। ऊधो की तीन भैंस, रामपाल की दो भैंस और दो बकरियां आग में जल गईं। पीड़ित अमरनाथ ने बताया कि उनके घर रखे पचास हजार रुपये जल गए। अन्य ग्रामीणों के यहां भी पांच हजार से तीस हजार रुपये तक नकद जल गए। ऊधो के एक रिश्तेदार की ट्रैक्टर-ट्रॉली, डीजल पंप और अन्य जरूरी सामान भी पूरी तरह जल गए।
ग्रामीणों ने बाल्टी, पाइप और ट्रैक्टर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची दमकल और पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। उनके पास अब रहने के लिए कोई ठिकाना नहीं बचा है। खाने-पीने और अन्य दैनिक जरूरतों का सामान भी नष्ट हो गया है। कई परिवारों ने अपनी पूरी जमा पूंजी खो दी है। लेखपाल अनिल ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया।
Trending Videos