सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Demand to implement Bhavantar Bharpai Yojana

Farrukhabad News: प्रदेश में भी भावांतर भरपाई योजना लागू करने की मांग

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Demand to implement Bhavantar Bharpai Yojana
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद के किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए उत्तर प्रदेश में हरियाणा की तर्ज पर भावांतर भरपाई योजना लागू करने की मांग की। किसान नेता अशोक कटियार ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र भेजकर प्रदेश के किसानों को राहत दिलाने की अपील की है।
Trending Videos

अशोक कटियार ने बताया कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा आलू उत्पादक राज्य है, जहां कुल राष्ट्रीय उत्पादन का लगभग 35 प्रतिशत आलू पैदा होता है। फर्रुखाबाद जनपद प्रदेश में आलू उत्पादन में अग्रणी है लेकिन इस वर्ष लागत अधिक होने के बावजूद किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। इससे किसान आर्थिक संकट और कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं। भारत में प्रत्येक वर्ष 60 मिलियन मीट्रिक टन आलू की पैदावार होती है। इसके बावजूद देश से केवल एक प्रतिशत आलू का निर्यात होता है और मात्र एक प्रतिशत ही प्रसंस्करण में उपयोग होता है, जो बेहद कम है। यदि निर्यात और प्रसंस्करण को बढ़ावा दिया जाए तो किसानों की समस्या का समाधान संभव है। कहा कि हरियाणा सरकार की भावांतर भरपाई योजना के तहत 21 बागवानी फसलों के लिए न्यूनतम सुरक्षित मूल्य तय किया जाता है। यदि बाजार में कीमत इससे कम होती है तो अंतर की राशि सीधे किसानों के खातों में दी जाती है। इसके लिए किसानों को मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण कराना होता है। मांग की है कि उत्तर प्रदेश में भी आलू, टमाटर, मटर, आम व अमरूद जैसी फसलों को इस योजना में शामिल कर किसानों को राहत दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed