{"_id":"69e52e66b858b3e73f0cb6f1","slug":"woman-dies-after-falling-from-bike-due-to-her-dupatta-getting-stuck-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-109911-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दुपट्टा फंसने से बाइक से गिरी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दुपट्टा फंसने से बाइक से गिरी महिला की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। बच्चे को दवा दिलाने जा रही एक महिला की बाइक के पहिए में दुपट्टा फंसने से सड़क पर गिरने के बाद मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव घर ले गए।
यह दुखद घटना मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव कुरार निवासी गजेंद्र प्रजापति के साथ हुई। वह अपनी पत्नी अलका (25) और एक वर्षीय बेटे अयांश के साथ बाइक से शहर आ रहे थे। अयांश को डायरिया हो गया था और उसकी दवा लेने जा रहे थे। बाइक हरदुआ मोड़ स्थित एक डेयरी के पास पहुंची, तभी अलका का दुपट्टा अचानक बाइक के पिछले पहिए में फंस गया।
दुपट्टा फंसने से अल्का बाइक से सड़क पर जा गिरीं। उनके सिर और गर्दन में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अलका की मौत की खबर सुनते ही परिजन बेहाल हो गए। ससुर स्वतंत्रता नंद प्रजापति और पति गजेंद्र प्रजापति ने पुलिस को घटना की कोई सूचना नहीं दी। वे बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही अल्का का शव घर लेकर चले गए। अब एक वर्षीय अयांश और चार वर्षीय भावनी ने अपनी मां को खो दिया है। अलका का मायका राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव कड़हर में है। शव घर पहुंचने पर मायके और ससुराल दोनों पक्षों के परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
Trending Videos