सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   CMO finds five employees, including a doctor, missing

Farrukhabad News: सीएमओ को डॉक्टर समेत पांच कर्मचारी मिले गायब

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
CMO finds five employees, including a doctor, missing
विज्ञापन
अमृतपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार ने रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया, जिसमें व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सबलपुर में डॉक्टर समेत पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जबकि फार्मासिस्ट मरीजों का उपचार करते नजर आए। इस दौरान कुल 187 मरीजों ने उपचार लिया और 54 मरीजों की विभिन्न जांचें की गईं।
Trending Videos

सीएमओ को निरीक्षण के दौरान पीएचसी सबलपुर में डॉक्टर हिमांशु राजपूत, एएनएम आरती, माधुरी और आशा अंजनी अनुपस्थित मिलीं। डॉक्टर के न होने पर फार्मासिस्ट प्रभाकर अग्निहोत्री मरीजों का उपचार कर रहे थे। सीएमओ ने अस्पताल परिसर में खड़ी झाड़ियों को तत्काल कटवाने के निर्देश दिए। बेडों पर धूल जमी मिलने पर फार्मासिस्ट प्रभाकर अग्निहोत्री को सफाई कराने के आदेश दिए गए। साथ ही, ओआरएस काउंटर स्थापित करने को भी कहा गया। यहां 56 मरीजों को दवाएं वितरित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमृतपुर पहुंचकर स्वास्थ्य मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। फार्मासिस्ट अरविंद ने बताया कि सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं। लेबर रूम का निरीक्षण कर साफ-सफाई के निर्देश दिए गए। यहां एएनएम मीना सिंह अनुपस्थित मिलीं। स्वास्थ्य मेले में कुल 131 मरीजों ने उपचार लिया, जबकि 54 मरीजों की मलेरिया, टाइफाइड, शुगर, डेंगू और खून की जांच की गई। डॉक्टर गौरव वर्मा ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ ही मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने और ओआरएस घोल का सेवन करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed