सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A young man committed suicide by hanging himself from a tree with a scarf.

Farrukhabad News: पेड़ पर दुपट्टे से फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by hanging himself from a tree with a scarf.
फोटो-25 श्रीकृष्ण उर्फ अक्षय। फाइल फोटो
विज्ञापन
जहानगंज। गांव राजेपुर टप्पा मंडल में घर से दो किलोमीटर दूर स्थित खेत में खड़े पेड़ पर दुपट्टा से फंदा लगाकर युवक ने जान दे दी। घटना से पूर्व युवक ने कॉल कर परिजन से खेत में आने को कहा था। जानकारी पर परिजन पहुंचे और शव देख बिलखने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
Trending Videos

थाना क्षेत्र के गांव राजेपुर टप्पा मंडल निवासी पंचम सिंह का 29 वर्षीय पुत्र श्रीकृष्ण उर्फ अक्षय रविवार दोपहर साइकिल लेकर घर से निकला था। इसके बाद करीब 4:30 बजे श्रीकृष्ण ने पिता को फोन पर कॉल कर कहा कि सरनाम के खेत में साइकिल खड़ी है, इसे ले जाओ। इस पर पंचम सिंह परिजन के साथ उसकी खोजबीन में जुट गए। इसी दौरान शाम करीब पांच बजे गांव से दो किलोमीटर दूर स्थित सरनाम सिंह के खेत में खड़े शीशम के पेड़ पर दुपट्टा से बने फंदा पर युवक लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजन को दी। पंचम परिजन के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना से पत्नी सविता, मां बिट्टो, पुत्र रुद्र प्रताप व गौरी बेहाल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकृष्ण तीन भाई हिमाचल व शिवम में दूसरे नंबर का था। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इस पर दरोगा उदयवीर सिंह टीम के साथ पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। करीब पांच वर्ष पूर्व युवक का विवाह हुआ था। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी। फॉरेंसिक टीम ने पहुंच घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक पूनम अवस्थी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed