सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth beaten to death in tobacco warehouse, three injured

Farrukhabad News: तंबाकू गोदाम में युवक की पीटकर हत्या, तीन घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten to death in tobacco warehouse, three injured
फोटो-6 कायमगंज सीएचसी में बांकेलाल की मौत की सूचना पर हंगामा करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। भैंसा चोरी के मामले में पूछताछ करने से गुस्साए लोगों ने नगर के जौरा रोड स्थित गोदाम में एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा परिजन ने सीएचसी में हंगामा किया और आरोपियों को बाहर निकाल कर सौंपने की मांग करने लगे। तनाव को देखते हुए मारपीट में घायल हुए दूसरे पक्ष के लोगों को पुलिस ने कमरे में बंद दिया। कई थानों के फोर्स को मौके पर बुलाने पर स्थिति नियंत्रित हुई।
Trending Videos


गांव उलियापुर निवासी बांकेलाल नागर (39) का गांव चिलौली निवासी पुष्पेंद्र से वर्ष 2024 से मारपीट के बाद से विवाद चला आ रहा था। तीन दिन पहले बांकेलाल का भैंसा चोरी हो गया था। इस मामले की उसने मंडी चौकी पुलिस से शिकायत की थी पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं। इसके चलते बांकेलाल खुद ही भैंसा खोज रहे थे। इसके चलते ही वह अपने भाई राजकुमार (27) के साथ जौरा रोड स्थित तंबाकू गोदाम पहुंचे। वहां पुष्पेंद्र काम रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भैंसा चोरी होने के मामले में गोदाम में पूछताछ करने पर पुष्पेंद्र गुस्सा गया और दोनों पक्षों में मारपीट में होने लगी। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। बांकेलाल व उनके भाई राजकुमार घायल हो गए। राजकुमार मौके से भाग गए, जबकि बांकेलाल को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा गया। दूसरे पक्ष से करन (20) और पुष्पेंद्र (31) भी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। वहां से रेफर किए जाने पर लोहिया अस्पताल पहुंचे बांकेलाल को मृत घोषित कर दिया गया। मौत की सूचना मिलते ही परिजन सीएचसी में हंगामा करने लगे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने दूसरे पक्ष के घायलों आरोपियों को सुरक्षा में लेकर एक कक्ष में बंद कर दिया। इस पर परिजन उन्हें बाहर निकालकर सौंपने के लिए दरवाजे पीटने लगे। तनाव को देखते हुए सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने सर्किल के सभी थानों की फोर्स मौके पर तैनात कर दी। पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
प्रभारी निरीक्षक एमएम चतुर्वेदी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा है। सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-6 कायमगंज सीएचसी में बांकेलाल की मौत की सूचना पर हंगामा करतीं महिलाएं। संवाद

फोटो-6 कायमगंज सीएचसी में बांकेलाल की मौत की सूचना पर हंगामा करतीं महिलाएं। संवाद

फोटो-6 कायमगंज सीएचसी में बांकेलाल की मौत की सूचना पर हंगामा करतीं महिलाएं। संवाद

फोटो-6 कायमगंज सीएचसी में बांकेलाल की मौत की सूचना पर हंगामा करतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed