सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dead body of a youth found hanging from a tree in his in-laws' house, murder charge

Farrukhabad News: ससुराल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging from a tree in his in-laws' house, murder charge
फोटो-15 संजय कुमार। फाइल फोटो
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। क्षेत्र के गांव ज्योता में ससुराल आए युवक का शव रविवार सुबह गांव के बाहर आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। उसके पिता ने बहू से विवाद के चलते ससुरालीजन पर हत्या कर बेटे के शव को लटकाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।
Trending Videos

जनपद एटा थाना अलीगंज क्षेत्र के मोहल्ला विकास नगर (मैनपुरी सड़क) निवासी रामअवतार के पुत्र संजय कुमार(35) की मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव ज्योता में ससुराल है। उसकी 17 साल पहले मोहिनी उर्फ मोनी के साथ वर्ष 2009 में शादी हुई थी। उसके दो बच्चों में पुत्री सौम्या (14) व पुत्र अंशु (12) है। तीन माह पूर्व मोहिनी मायके आई थी। इसके चलते संजय तीन दिन पूर्व पत्नी को बुलाने ससुराल आया था। पर ससुराल में उसे मोहिनी नहीं मिली। इस पर उसने शनिवार को ससुराल में हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद वह मोहिनी एटा थाना नयागांव के गांव नगला बरी से पहुंची। उसने साथ जाने से इन्कार कर दिया। इस पर विवाद और बढ़ गया। मोहिनी ने थाने में संजय के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस संजय को पकड़कर थाने ले गई। वहां दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद उसे छोड़ दिया गया था। इसके बाद उसे गांव में पहुंचकर एक डिब्बे में पेट्रोल व रस्सी लेकर आत्महत्या करने की धमकी देकर हंगामा शुरू कर दिया था। तब फिर पुलिस गांव पहुंची और उसे समझाकर शांत कर चली गई थी। इसके बाद संजय गायब हो गया। रविवार सुबह उसका शव गांव के ही जोगेंद्र सिंह के खेत में खड़े आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। पास में ही उसकी बाइक खड़ी थी। ससुर नरेश चंद्र की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी पर पहुंचे संजय के पिता रामअवतार ने बहू से विवाद के चलते बेटे की हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि संजय तीन दिन पहले दिल्ली से घर लौटा था और 11 अप्रैल को ससुराल आया था। वहीं संजय की पत्नी मोहिनी ने बताया कि पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। शनिवार को उसने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। रात में भी 112 पुलिस को सूचना दी थी। पति संजय उसे पेट्रोल डालकर जलाने की धमकी दे रहा था और आत्महत्या करने की बात भी कर रहा था। पति के दिल्ली में किसी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके वीडियो भी वायरल हुए। इसी को लेकर विवाद होता था। संजय पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। मां सूरजमुखी व पत्नी रो-रोकर बेहाल हो गई। कोतवाल विनोद शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोबाइल स्विच ऑफ होने से पिता की नहीं हो सकी थी बात



पिता रामअवतार ने बताया कि शाम को ससुरालीजन ने फोन पर बताया कि संजय को गुड्डू के घर पर लिटा दिया। जबकि संजय का मोबाइल स्विच ऑफ था। यह भी बताया कि मरने से पहले संजय ने वीडियो वायरल किया था। इसमें कहा कि उसकी मौत का जिम्मेदार सास व साले होंगे। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगाए जाने से मौत की पुष्टि हुई। जांच के लिए खून का भी नमूना लिया गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-15 संजय कुमार। फाइल फोटो

फोटो-15 संजय कुमार। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed