सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Video of stunt goes viral, youth arrested

Farrukhabad News: स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, युवक गिरफ्तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Video of stunt goes viral, youth arrested
विज्ञापन
कायमगंज। कायमगंज-कंपिल रोड पर बाइक से खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
Trending Videos


वीडियो में एक युवक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चला रहा है, जबकि उसका साथी पीछे सीट पर खड़े होकर करतब करता दिखाई दे रहा है। इससे हादसे की आशंका बनी हुई थी। कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान की और पितौरा निवासी अनीश को गिरफ्तार कर शांति भंग की धारा में चालान किया। साथ ही बाइक का 2000 रुपये का चालान भी काटा गया। इंस्पेक्टर एमएम चतुर्वेदी ने कहा कि इस तरह की स्टंटबाजी कानूनन अपराध है और इससे आम लोगों की जान खतरे में पड़ती है। उन्होंने युवाओं से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed