{"_id":"69dbf0c9e0dbfbe737092f12","slug":"summers-are-here-trains-are-full-tour-packages-start-from-rs-2500-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-140394-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गर्मियों में पहाड़ों की ओर रुख, ट्रेनें फुल, टूर पैकेज 2500 रुपये से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गर्मियों में पहाड़ों की ओर रुख, ट्रेनें फुल, टूर पैकेज 2500 रुपये से शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गर्मी की छुट्टियां शुरू होने से पहले ही लोगों ने घूमने की तैयारियां तेज कर दी हैं। ट्रेनों में आरक्षण पूरी तरह भर गया है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। अब वे ट्रैवल एजेंसियों का रुख कर रहे हैं, जो आकर्षक पैकेज दे रही हैं।
पहाड़ी इलाके इस बार भी लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। हरिद्वार, नैनीताल, ऋषिकेश, जम्मू-कश्मीर और माउंट आबू जैसे स्थल लोकप्रिय हैं। ट्रैवल एजेंटों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के लिए सात सीटर गाड़ी करीब 35 हजार रुपये में बुक हो रही है, जबकि उत्तराखंड के लिए यह किराया लगभग 15 हजार रुपये तक है। विभिन्न टूर संचालक सस्ते पैकेज भी दे रहे हैं, जिनमें चारधाम यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 11,500 रुपये का पैकेज तय किया गया है। खाटू श्याम और बालाजी जैसे तीर्थ स्थलों के लिए सात दिन का टूर मात्र 2,500 रुपये प्रति व्यक्ति में उपलब्ध है। गंगानगर निवासी पूजा मिश्रा, खड़ियाई निवासी संध्या दीक्षित, शुभम कुमार, सिविल लाइन निवासी प्रतिभा देवी, भगुआ नगला निवासी विवेक कुमार, नगलादीना निवासी सुशील तिवारी ने बताया कि वह इस बार गर्मियों की छुट्टी में पहाड़ों पर जाने के लिए कार्यक्रम बना रहे हैं। तीर्थयात्रा के साथ ही पहाड़ों की सैर भी होगी। टूर मैनेजर अजय मिश्रा ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा के लिए संपर्क कर रहे हैं और इस बार पिछले वर्ष की तुलना में पर्यटन कारोबार बेहतर रहेगा।
ट्रेनों में सीटों की कमी
शहजहांपुर की ओर से जम्मू जाने वाली सभी ट्रेनों में दस जून तक प्रतीक्षा सीट मिल रही है। हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों का भी यही हाल है, कुछ ट्रेनों में आरक्षण रद्द हो गया है। जगन्नाथपुरी, भुवनेश्वर और तमिलनाडु के लिए अगले दो महीनों तक किसी भी ट्रेन में सीटें उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि, फर्रुखाबाद से दिल्ली जाने के लिए कालिंदी एक्सप्रेस में अभी तीन मई के बाद कुछ सीटें उपलब्ध हैं।
Trending Videos