{"_id":"69d7fd3a836cd4585e0a91a4","slug":"a-young-man-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train-farrukhabad-news-c-222-1-frk1006-140243-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दे दी जान
विज्ञापन
फोटो-11 सीएचसी में बेटे की मौत से दुखी पिता को संभालते लोग। संवाद
विज्ञापन
कायमगंज। कायमगंज रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार सुबह युवक ने कासगंज-कानपुर एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान अताईपुर जदीद निवासी 35 वर्षीय सोहेल के रूप में हुई है। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की सही वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
सोहेल कानपुर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर आने पर उसके सामने कूद गया। ट्रेन चालक ने युवक को कूदते देख तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। सूचना मिलने पर जीआरपी चौकी प्रभारी वसीम अहमद और आरपीएफ के हेड कांस्टेबल ज्ञानेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल सोहेल को ट्रेन के नीचे से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां चिकित्सक विपिन कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजन के अनुसार, सोहेल जयपुर में सिलाई का काम करता था और ईद पर घर आया था। एक सप्ताह पहले उसकी पत्नी असमा बेगम मायके चली गई थी। परिजन ने बताया कि असमा पति के साथ जयपुर जाने की जिद कर रही थी, जिससे दोनों के बीच विवाद चल रहा था। बुधवार को सोहेल पत्नी से मिलकर अपने घर गया था। हालांकि, पत्नी असमा ने अस्पताल में रोते हुए इस बात से इन्कार किया कि उनके बीच कोई विवाद हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पिता अजीम, भाई आमिर, खुशहाल, सैफी, यूसुफ और बहन तबस्सुम को बिलखते देख वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए। जीआरपी उपनिरीक्षक बशीर अहमद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
सोहेल की शादी पांच वर्ष पहले हुई थी। उनके कोई संतान नहीं है। असमा बेगम कुछ दिन से अपने मायके में रह रही थीं। सोहेल के परिवार में उसके पिता, चार भाई और एक बहन हैं। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता चल सके।
Trending Videos