सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmers are angry over harvesting of leased crops

Farrukhabad News: पट्टे की फसल कटवाने पर किसानों में आक्रोश

संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 13 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Farmers are angry over harvesting of leased crops
विज्ञापन
कायमगंज। नगला बसोला गांव में पट्टे की जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल कटवाने से किसानों में आक्रोश बढ़ गया है। रविवार को मोहल्ला जवाहरगंज में भारती कृषक एसोसिएशन (अराजनीतिक) की बैठक में यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे व अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि तहसील प्रशासन ने पट्टे पर दी गई जमीन पर फसल कटवा दी। किसानों ने फसल तैयार करने में काफी लागत लगाई थी। एसडीएम कायमगंज ने बिना किसी पूर्व सूचना के यह कार्रवाई की। किसानों का कहना है कि उन्हें पट्टे निरस्त होने की जानकारी नहीं दी गई। इससे उनकी मेहनत बर्बाद हो गई। संगठन ने मांग की है कि कटवाई गई फसल का मुआवजा दिया जाए या उसे किसानों को वापस दिलाया जाए। एसोसिएशन ने जल्द कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी। (संवाद)
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed