सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   One and a half bigha wheat crop burnt due to spark from HT line

Farrukhabad News: एचटी लाइन की चिंगारी से गेहूं की डेढ़ बीघा फसल जली

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
One and a half bigha wheat crop burnt due to spark from HT line
विज्ञापन
कमालगंज। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत समदपुर के दुंदियामऊ में बिजली एचटी लाइन से गिरी चिंगारी से किसान की डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
Trending Videos

किसान राजेंद्र सिंह चौहान ने चार बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल काटने को गट्ठर पुरा बांधने के लिए रविवार को कटाई शुरू की। कटाई के बाद दोपहर को वह अपने घर पर आ गए। शाम साढ़े चार बाजे गांव वालों ने फसल में आग लगने से लपटें उठने की जानकारी दी। खेत के ऊपर से बिजली की एचटी लाइन निकली है। इससे आसपास के तीन सिंचाई वाले ट्यूबवेल जुड़े हैं। राजेंद्र सिंह के पुत्र राजीव चौहान ने कहा कि खेत में दक्षिण की ओर वाली डेढ़ बीघा फसल बिजली लाइन से चिंगारी गिरने से पूरी तरह जल गई। इससे काफी नुकसान हुआ। गांव वालों ने पानी व गांजा के पौधे उखाड़कर फेंक कर आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed