सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Caretakers and pregnant women suffocated, newborns narrowly escaped

Farrukhabad News: तीमारदारों, प्रसूताओं का घुटने लगा दम, बाल-बाल बचे नवजात

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Caretakers and pregnant women suffocated, newborns narrowly escaped
फोटो- 29 शहर के मसेनी चौराहा ​स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल में गैस रिसाव होने के बाद बाहर ओटी की धुलाई
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा हाईवे पर ग्लोबल अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर, ड्रेसिंग रूम में औजारों और कमरों को कीटाणु रहित करने के लिए प्रयोग होने वाली फॉर्मेलिन गैस के रिसाव से तीमारदारों, मरीजों की आंखों में जलन और दम घुटने लगा। बिना समय गंवाए नवजात शिशुओं को लेकर तीमारदार बाहर नहीं भागते, तो उनके जीवन को खतरा हो सकता था। अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
Trending Videos

हाईवे किनारे मसेनी के पास अस्पताल में रविवार देर शाम ऑपरेशन थिएटर में फॉर्मेलिन गैस का रिसाव हो गया। इसके बाद भर्ती तीन प्रसूताओं, चार बच्चों और एक गर्भवती महिलाओं, उनके तीमारदारों की आंखों में जलन और दम सा घुटने लगा। इस पर अस्पताल में हड़कंप मच गया। तीमारदारों के साथ मौजूद छोटे बच्चों को लोग बाथरूम में लेकर घुस गए। वहां भी आराम न मिला, तो बमुश्किल बाहर भागे। एक जुड़वां बच्चों को प्रसूता की बेटी व ननद लेकर बाहर भागी। कुछ देर बाद पहुंचे पुरुष तीमारदार बमुश्किल प्रसूताओं को बाहर लेकर आए। अस्पताल में चीख पुकार का माहौल रहा। हालांकि द्वितीय तल पर भर्ती 16 मरीजों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही में खुला रह गया पॉट, इसीलिए निकली फॉर्मेलिन: एसीएमओ
एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि ओटी के पास ड्रेसिंग रूम में डिफ्यूजर पॉट में फॉर्मेलिन अस्पताल के औजार को कीटाणुरहित करने के लिए काम आती है। लापरवाही में डिफ्यूजर खुला रह गया। यह अधिक खतरनाक नहीं है। मगर यहां अधिक मात्रा में खुलने की वजह से आंखों में ज्यादा जलन हो रही है। स्टाफ की लापरवाही है। नीचे मरीजों को जिला अस्पताल भेजा है। संचालक नहीं मिले। फोन पर बात हुई। यह गैरजिम्मेदाराना है। लापरवाही की जांच की जा रही है। आंखों में अधिक दिक्कत होने से उन्हें भी कई बार बाहर आना पड़ा। उन्होंने खुद ही पॉट को बाहर निकाल लिया।
प्रसूता पत्नी, बहन व बेटी से की मारपीट: मुन्ना राठौर
फर्रुखाबाद। भाकियू भानु गुट के व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मुन्ना राठौर ने अपनी गर्भवती पत्नी ममता का 10 अप्रैल को ऑपरेशन कराया था। एक बेटा और एक बेटी को जन्म दिया था। बताया कि गैस लीक होने के समय वह अस्पताल में नहीं थे। जब पहुंचे, तो अफरा-तफरी का माहौल था। प्रसूता पत्नी को बाहर ले जाने के लिए जब स्ट्रेचर देने के लिए कहा, तो अस्पताल के स्टाफ ने अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। बचाने आई बहन कमलेश चौहान और बेटी भावना को भी पीटा। आरोप लगाया कि एक कर्मचारी प्रसूता पत्नी को भी थप्पड़ मारे। उन्होंने बताया कि वह डॉक्टर की गलती नहीं है। स्टाफ ने सब लापरवाही बरती है। (संव
भाकियू भानुगुट जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि निरंकुश अस्पताल के स्टाफ ने तीमारदारों से अभद्रता की है। उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वह इस मामले को स्वयं देखेंगे।
चौकीदार ने सबसे पहले पुलिस को दी सूचना
घटना के समय वहां से गुजर रहे बाग लकूला के एक चौकीदार ने अस्पताल में हड़कंप होता दिखा। लोग भाग रहे थे, तो उन्होंने सबसे पहले थाना पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पांचाल घाट चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा और कुछ ही देर में सीओ अभय वर्मा आदि अधिकारी पहुंचे। उन्होंने तीमारदार मुन्ना राठौर से तहरीर देने ने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
....जब दमकल की गाड़ी में नहीं मिला मास्क
गैस रिसाव बंद करने के लिए जब दमकल विभाग के कर्मियों से कहा गया, तो उन्हें एंटी गैस मास्क गाड़ी में नहीं मिला। बताया गया कि बड़ी गाड़ी में रहता है। इसके बाद सीओ ने पानी की बौछार करने की बात कही। पानी की बौछार होने के बाद राहत की सांस ली।

फोटो- 29 शहर के मसेनी चौराहा स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल में गैस रिसाव होने के बाद बाहर ओटी की धुलाई

फोटो- 29 शहर के मसेनी चौराहा स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल में गैस रिसाव होने के बाद बाहर ओटी की धुलाई

फोटो- 29 शहर के मसेनी चौराहा स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल में गैस रिसाव होने के बाद बाहर ओटी की धुलाई

फोटो- 29 शहर के मसेनी चौराहा स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल में गैस रिसाव होने के बाद बाहर ओटी की धुलाई

फोटो- 29 शहर के मसेनी चौराहा स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल में गैस रिसाव होने के बाद बाहर ओटी की धुलाई

फोटो- 29 शहर के मसेनी चौराहा स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल में गैस रिसाव होने के बाद बाहर ओटी की धुलाई

फोटो- 29 शहर के मसेनी चौराहा स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल में गैस रिसाव होने के बाद बाहर ओटी की धुलाई

फोटो- 29 शहर के मसेनी चौराहा स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल में गैस रिसाव होने के बाद बाहर ओटी की धुलाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed