सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A young man was murdered with a sharp weapon on suspicion of having an illicit relationship.

Farrukhabad News: अवैध संबंध के शक में युवक की धारदार हथियार से हत्या

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
A young man was murdered with a sharp weapon on suspicion of having an illicit relationship.
फोटो-1लखन बाथम। फाइल फोटो - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। फर्रुखाबाद के गांव गैसिंगपुर में सोमवार रात अवैध संबंध के शक में एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका शव घर के बाहर चारपाई पर पड़ा मिला। पुलिस ने मृतक की बहन की तहरीर पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के पीछा करने पर आरोपी युवक खेतों में छिपकर भाग गया।
Trending Videos

गैसिंगपुर निवासी लखन बाथम (35) अविवाहित था। वह सोमवार रात भोजन के बाद घर के बाहर चबूतरे पर सो गया था। सुबह छह बजे तक जब वह नहीं उठा तो बहन आरती उसे जगाने पहुंची। उसने देखा कि लखन की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया था। चारपाई के पास खून भी पड़ा था। आरती की चीख सुनकर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। छानबीन के दौरान चारपाई से 20 मीटर दूर गली में एक सफेद अंगोछा और चप्पलें मिलीं जिन्हें कब्जे में ले लिया गया। शहतूत के पेड़ के पत्तों पर खून के धब्बे देखकर पुलिस ने तालाब में हथियार की तलाश कराई पर कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरती ने पुलिस को बताया कि गांव के नितुल पाल को लखन के एक विधवा से संबंध होने का शक था। इसके चलते नितुल पहले भी लखन से विवाद कर चुका था। इस पर नितुल के घर पहुंची पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पुलिस ने नितुल का पीछा किया पर वह खेतों में घुसकर भाग गया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने एकत्र किए। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



लखन चार भाइयों विनोद, अमित और अमन में दूसरे नंबर का था। उसकी चार बहनों की शादी हो चुकी है और आरती अविवाहित है। पिता रामनिवास बीमार रहते हैं। लखन गांव के वीरभान की बटाई पर खेती करता था। परिवार के सदस्य इस घटना से सदमे में हैं।

फोटो-1लखन बाथम। फाइल फोटो

फोटो-1लखन बाथम। फाइल फोटो- फोटो : Samvad

फोटो-1लखन बाथम। फाइल फोटो

फोटो-1लखन बाथम। फाइल फोटो- फोटो : Samvad

फोटो-1लखन बाथम। फाइल फोटो

फोटो-1लखन बाथम। फाइल फोटो- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed