सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The police officer accused of taking bribe from the headman was arrested from Mainpuri.

Farrukhabad News: प्रधान से रिश्वत लेने के आरोपी दरोगा को मैनपुरी से दबोचा गया

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
The police officer accused of taking bribe from the headman was arrested from Mainpuri.
फोटो-13 हाईवे पर मोहम्मदाबाद प्रधान के पति के ढावा पर बयान लेने पहुंची सीओ सिटी व अन्य अधिकारी।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। निसाई गांव की प्रधान से पुत्र के खाते में 1.75 लाख और 75 हजार रुपये नकद लेने के मामले में दरोगा के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में भ्रष्टाचार की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गांव में ग्रामसभा की जमीन खाली कराने के एवज में दरोगा ने रिश्वत मांगी थी। पुलिस से बचकर भागे दरोगा को एसओजी ने मैनपुरी बस अड्डे से हिरासत में ले लिया।
Trending Videos

मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव निसाई की प्रधान गीता देवी सोमवार को कानपुर में एडीजी आलोक कुमार सिंह से मिली थीं। उन्होंने आगरा जिले के थाना मलपुरा के गांव लाडम निवासी मोहम्मदाबाद कोतवाली में तैनात दरोगा सुरेश चाहर पर पुत्र पंकज चाहर के खाते में 19 सितंबर से 23 मार्च तक करीब 15 बार में 1.75 लाख और 75 हजार रुपये के नकद लेने का आरोप लगाया था। मामले की भनक लगते ही एसपी आरती सिंह ने प्रधान और उनके पति से जानकारी की। उनके निर्देश पर प्रधान की तहरीर पर सोमवार देर रात फतेहगढ़ कोतवाली में दरोगा सुरेश चाहर पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा में फतेहगढ़ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिकी दर्ज होने की भनक लगते ही दरोगा जिले से भाग गया। एसओजी ने मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो भोगांव क्षेत्र की मिली। इसके बाद एसओजी और सर्विलांस टीम ने दरोगा सुरेश चाहर को मैनपुरी के बस अड्डे से हिरासत में ले लिया। हालांकि फिलहाल पुलिस उसकी गिरफ्तारी नहीं दिखा रही है। मंगलवार सुबह सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय प्रधान के पति सतेंद्र सिंह राठौर के ढाबा पर बयान दर्ज करने पहुंचीं। उन्होंने प्रधान गीता देवी, उनके पति सतेंद्र के बयान लिए। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सुरेश चाहर के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

फोटो-13 हाईवे पर मोहम्मदाबाद प्रधान के पति के ढावा पर बयान लेने पहुंची सीओ सिटी व अन्य अधिकारी।

फोटो-13 हाईवे पर मोहम्मदाबाद प्रधान के पति के ढावा पर बयान लेने पहुंची सीओ सिटी व अन्य अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed