{"_id":"69c35ed5822c77fe8503d1c7","slug":"farrukhabad-laborer-loses-life-in-overtaking-attempt-crushed-by-potato-laden-tractor-body-sent-for-postmortem-2026-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: ओवरटेक के चक्कर में गई मजदूर की जान; आलू से लदे ट्रैक्टर ने कुचला, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: ओवरटेक के चक्कर में गई मजदूर की जान; आलू से लदे ट्रैक्टर ने कुचला, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 25 Mar 2026 09:34 AM IST
विज्ञापन
सार
Farrukhabad News: कायमगंज में मोटर ठेला और ट्रैक्टर की भिड़ंत में एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा ओवरटेक करने के दौरान हुआ, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात सड़क हादसे में तंबाकू गोदाम में काम करने वाले मजदूर की मौत हो गई। गांव प्रेमनगर निवासी राजेश खन्ना (27) पुत्र हरिपाल अपने पिता व अन्य मजदूरों के साथ मोटर ठेला से घर लौट रहे थे।
Trending Videos
बताया गया कि वेलकम गेस्ट हाउस के पास मोटर ठेला ओवरटेक करते समय आलू से लदे ट्रैक्टर से टकरा गया। टक्कर के बाद राजेश ट्रैक्टर के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन व आसपास के लोग उन्हें तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजेश की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी और तीन छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।