{"_id":"69c1937874e4f02e150f956a","slug":"another-fir-against-eight-people-farrukhabad-news-c-222-1-frk1006-139409-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: लाखों की जीएसटी चोरी में गैंगस्टर सहित आठ पर एक और प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: लाखों की जीएसटी चोरी में गैंगस्टर सहित आठ पर एक और प्राथमिकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। जीएसटी चोरी के मामले में सक्रिय गिरोह के सरगना जुबैर और सुखवीर के गुर्गों द्वारा एक किसान के नाम पर फर्जी फर्म बनाकर लाखों रुपये की जीएसटी चोरी करने का एक और मामला सामने आया है। किसान की तहरीर पर कोतवाली में एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें गैंगस्टर जुबैर व सुखवीर सहित आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है।
गांव कुआंखेड़ा निवासी किसान सुरेश चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 मार्च को उसे फोन कर सेंट्रल जीएसटी कार्यालय कायमगंज बुलाया गया। वहां उसे जानकारी दी गई कि उसके खेत गाटा संख्या 202 की भूमि पर फर्जी क्रय-नामा तैयार कर अमन ट्रेडिंग कंपनी के नाम से फर्म संचालित की जा रही है। इस पर लाखों रुपये का टैक्स बकाया है। जब किसान ने इस बारे में अमन और उसके साथियों से जानकारी की, तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने जानकारी जुटाई तो इसमें सामने आया कि आरोपियों का गिरोह फर्जी फर्मों के जरिए तंबाकू कारोबार में जीएसटी चोरी कर रहा है।
पुलिस ने अमन खान निवासी करीमनगर, अरबाज, फैजल, जुबैर, सुखवीर, आशीष, अदनान और अरबाज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी ने साजिश के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार कर किसान के नाम का दुरुपयोग किया और अवैध कारोबार कर टैक्स चोरी की। किसान ने फर्जी किराएनामे की प्रतियां भी पुलिस को सौंपी हैं। प्रभारी निरीक्षक एमएम चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos