{"_id":"69c59854e789c5e9b5090c60","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-with-a-scarf-at-home-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-139554-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: युवक ने घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: युवक ने घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दी
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो-13 पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठी पत्नी रानू व पुत्र तेजस। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नेकपुर चौरासी मोहल्ले में बुधवार रात एक युवक ने आत्महत्या कर ली। दस वर्ष पहले भी अपनी कनपटी पर पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास कर चुका था।
मोहल्ला नेकपुर चौरासी निवासी कौशलेंद्र तिवारी के पुत्र गौरांग उर्फ शानू तिवारी (36) बुधवार शाम घर पहुंचे। रात करीब 10 बजे वह दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में गए। शानू अपनी पत्नी रानू, बेटे तेजस व बेटी प्रियल के साथ भू-तल पर रहते थे। जबकि पिता कौशलेंद्र तिवारी व मां शशिप्रभा ऊपरी मंजिल पर रहते हैं। सुबह देर तक शानू के न जागने पर पत्नी रानू देखने गई। कमरे का दरवाजा खोलते ही शानू को दुपट्टे के फंदे से लटका देख चीख पड़ी। पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद शानू के मामा राजेश कुमार मिश्रा व बहनोई शेखर मिश्रा ने बताया शानू शराब पीता था। उसके एक भवन में एक एजेंसी संचालित है। भवन के किराये से घर खर्च चलता था। बताया कि करीब 10 वर्ष पहले शानू ने अपनी कनपटी पर पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। गोली कनपटी से रगड़ती हुई निकल गई थी, इससे उपचार कराकर उसकी जान बचाई जा सकी थी। कर्नलगंज चौकी प्रभारी मूलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि परिजन व मोहल्ले के लोगों ने गौरांग उर्फ शानू तिवारी को शराब का लती बताया।
Trending Videos