सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two communities clashed over allegations of molestation of a girlyuvatee se chhedachhaad ke aarop mein do samudaay bhide, raat mein jalee jhopadeeTwo communities clashed over allegations of molestation of a girl,

Farrukhabad News: युवती से छेड़छाड़ के आरोप में दो समुदाय भिड़े, रात में जली झोपड़ी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Two communities clashed over allegations of molestation of a girlyuvatee se chhedachhaad ke aarop mein do samudaay bhide, raat mein jalee jhopadeeTwo communities clashed over allegations of molestation of a girl,
फोटो-21 कंपिल क्षेत्र के गांव में जली झोपड़ी। संवाद
विज्ञापन
कंपिल (फर्रुखाबाद)। एक युवती से छेड़छाड़ के आरोप में बुधवार रात दो समुदाय आमने-सामने आ गए। इस घटना के बाद एक पक्ष की झोपड़ी में आग लग गई, जिससे उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
Trending Videos

यह घटना बुधवार रात करीब दस बजे हुई, कंपिल क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पड़ोसी युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। आरोप के बाद बड़ी संख्या में लोग शिकायत करने पहुंचे, जिसके जवाब में दूसरा पक्ष भी लामबंद हो गया। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल गांव पहुंचा और दोनों पक्षों से एक-एक युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। करीब दो घंटे बाद हिरासत में लिए गए दोनों युवकों को छोड़ दिया गया। आधी रात के बाद करीब एक बजे एक पक्ष की झोपड़ी में आग की लपटें उठने लगीं। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। झोपड़ी मालिक ने बताया कि आग से बारह बोरी सरसों, पांच बोरी गेहूं और काफी कपड़े जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि घटना के समय भैंसें झोपड़ी में नहीं बंधी थीं और उनके माता-पिता भी दूसरे घर में सो रहे थे। झोपड़ी मालिक ने दूसरे पक्ष पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कायमगंज के सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि रात में ही क्षेत्रीय थानाध्यक्ष को घटनास्थल पर भेजा गया था। जांच में आग लगाने की बात निराधार पाई गई है। जिस युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगा है, उसका तीन दिन बाद निकाह होना है। इस कारण उसके घर रिश्तेदार आए हुए थे। घटना के बाद से दोनों समुदायों के बीच तनाव बना हुआ है। गांव में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल लगातार तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed