सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Baghar drain has been selected under the 'One District, One River' initiative.

Farrukhabad News: एक जनपद एक नदी में बघार नाले का चयन

संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 02 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Baghar drain has been selected under the 'One District, One River' initiative.
फोटो-21 जिले का बघार नाला, इसका नदी में किया गया चयन। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शासन से एक जनपद एक नदी में बघार नाला का चयन किया गया है। वर्ष 1912 के गजट में यह नाला 52 किमी लंबी नदी के रूप में दर्ज होने से चयनित किया गया है। अब इसका एक करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प कराया जाएगा।
Trending Videos


शहर का दायरा लगातार बढ़ रहा है। पानी के निकास के लिए कोई उचित प्रबंधन न होने से कई नाले सीधे गंगा में गिर रहे हैं। शासन से एक जनपद एक नदी का चयन किया जा रहा है। इससे जनपद में अभिलेख देखे गए तो बघार नाला 1912 के गजट में 52 किमी लंबी नदी के रूप में दर्ज पाया गया। इस पर सिंचाई विभाग से इसे एक जनपद एक नदी में नामित कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके कायाकल्प के लिए एक करोड़ रुपये बजट का भी प्रस्ताव गया था। यह नाला कमालगंज क्षेत्र के गांव फतेहपुर कायस्थान से लेकर नवाबगंज के गांव अद्दूपुर तक करीब 52 किलोमीटर है। शासन से बघार नाले का नदी में चयन कर प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इससे बघार नाला के कायाकल्प की राह खुल गई है।
सिंचाई विभाग से इसकी सफाई व अन्य कार्य कराए जाएंगे। इस पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके अलावा नदी के दोनों तटों पर वन विभाग पौधारोपण करेगा। लघु सिंचाई विभाग जल संरक्षण के कार्य चेकडेम आदि कार्य कराएगा। इसके अलावा नदी के निकटवर्ती गांवों में मनरेगा से तालाबों की खोदाई व नालों का निर्माण आदि कार्य कराने की भी योजना है। हालांकि शासन से मिलने वाला बजट नदी की सफाई पर खर्च होगा। जबकि अन्य विभागों के कार्याें की कार्ययोजना अलग से बनाई जाएगी।
वर्जन
एक जनपद एक नदी में बघार नाले का शासन से चयन कर लिया गया है। यह 1912 के गजट में नदी में दर्ज है। इसकी सफाई के लिए एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा था। इसमें करीब 60 से 70 लाख रुपये शासन से जल्द ही मिलने की उम्मीद है। बजट मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। -दुर्ण कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed