सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Body of ex-serviceman found floating in the Ganges at Bargadiya Ghat.

Farrukhabad News: बरगदिया घाट पर गंगा में उतराता मिला पूर्व सैनिक का शव

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Body of ex-serviceman found floating in the Ganges at Bargadiya Ghat.
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रविवार सुबह दुर्वासा ऋषि आश्रम घाट पर नहाते समय भांजी को बचाने के प्रयास में नेकपुर चौरासी स्थित शिवाजी कालोनी निवासी पूर्व सैनिक गंगा में डूब गए थे। देर शाम तक खोजबीन के बावजूद उनका कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह फिर से खोजबीन शुरू की गई। पुलिस और गोताखोरों को बरगदिया घाट पर शव उतराता मिला। परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई।

फतेहगढ़ के शिवाजी कालोनी के पूर्व सैनिक रामशंकर (61) रविवार सुबह पांचाल घाट पर फिरोजाबाद निवासी बहन सुशीला, आगरा के रठौती की भांजी सुधा, हाथरस की भांजी संध्या, पड़ोसी आनंद प्रकाश मिश्रा समेत 10 लोग गंगा नहाने गए थे। साढ़े नौ बजे के करीब संध्या अचानक गहरे पानी में डूबने लगी। रामशंकर उन्हें बचाने के लिए गहरे पानी में चले गए। कुछ अन्य लोगों की मदद से संध्या को बचा लिया, मगर रामशंकर तेज धार में लापता हो गए। कादरीगेट थाना पुलिस, एनडीआरएफ व गोताखोरों ने देर शाम तक खोजबीन की, मगर पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह पांचाल घाट से करीब तीन किमी दूर बरगदिया घाट पर उनका शव पानी में उतराता मिला। उनके तीन पुत्र हैं, इनमें दो सेना में तैनात हैं। थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed