सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Trials for Under-23 Ranji Trophy today.

Farrukhabad News: अंडर-23 रणजी ट्रॉफी के लिए ट्रायल आज

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Trials for Under-23 Ranji Trophy today.
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से प्रदेश की अंडर-23 टीम एवं सीनियर रणजी ट्रॉफी के लिए खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल मैचों का आयोजन आज 23 जून को स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम, फतेहगढ़ में किया जाएगा। ट्रायल मैच सुबह 7 बजे से शुरू होंगे।

एसोसिएशन के सचिव मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि अंडर-23 एवं सीनियर वर्ग के पंजीकृत खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। ट्रायल में चयनित क्रिकेटरों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए कमला क्लब कानपुर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को क्रिकेट की सफेद ड्रेस, पंजीकरण रसीद तथा अपनी खेल सामग्री साथ लानी होगी। मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि तेज गेंदबाजों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। इसकी अनुमति के लिए जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को पत्र भेज दिया है। अनुमति प्राप्त होते ही प्रशिक्षण सत्र शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed