सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two substations shut down after cable box catches fire; power out in 190 villages.

Farrukhabad News: केबल बक्सा जलने से दो उपकेंद्र ठप, 190 गांवों की बिजली गुल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Two substations shut down after cable box catches fire; power out in 190 villages.
विज्ञापन
शमसाबाद। केबल बक्सा जलने से सोमवार शाम हजियांपुर और हुसैनपुर तराई उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई। शाम करीब छह बजे आई इस तकनीकी खराबी से लगभग 190 गांवों की बिजली बाधित हो गई। इससे हजारों उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

दोनों उपकेंद्रों को पावर हाउस लुधइया से बिजली आपूर्ति की जाती है। ससइया गांव के पास मुख्य लाइन में लगे केबल बक्सा में फाल्ट आने के बाद उसमें आग लग गई और केबल जल गया। इसके चलते दोनों उपकेंद्रों की सप्लाई बंद हो गई तथा पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति, घरेलू कार्यों और अन्य जरूरी गतिविधियों पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता (जेई) जुनैद आलम ने बताया कि मुख्य केबल में फाल्ट आने के कारण बिजली बाधित हुई थी। विभाग की तकनीकी टीम और लाइनमैन मरम्मत में जुटे रहे। उन्होंने बताया कि फाल्ट को ठीक कर रात करीब 10 बजे तक दोनों उपकेंद्रों की बिजली बहाल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed