सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Couple killed, son injured after collision with hay-laden pickup truck

Farrukhabad News: भूसा भरी पिकअप की टक्कर से दंपती की मौत, बेटा घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Couple killed, son injured after collision with hay-laden pickup truck
फोटो-1 संतोष शर्मा। फाइल फोटो
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार को बरेली-इटावा हाईवे पर अल्हागंज के पास भूसा भरी पिकअप ने टक्कर मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पति ने लोहिया अस्पताल में दम तोड़ दिया। बच्चे के चेहरे पर भी गंभीर चोटें आईं हैं। दुर्घटना के बाद पिकअप खाई में घुस गई।

शाहजहांपुर जिले के थाना व कस्बा अल्हागंज निवासी संतोष शर्मा (55) फर्नीचर बनाते थे। वह पत्नी किरन (50), पुत्र शोभित (8) के साथ अपनी बाइक से सोमवार सुबह जा रहे थे। अल्हागंज से जलालाबाद मार्ग पर करीब दो किमी आगे सामने से आ रही तेज रफ्तार भूसा भरी पिकअप ने टक्कर मार दी। पत्नी किरन की मौत हो गई। संतोष और उनका पुत्र शोभित गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन ने दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने संतोष को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई मनोज ने बताया कि संतोष तीन भाइयों में बड़े थे। छोटा भाई संजीव दिल्ली में काम करता है। उनके दो पुत्र रोहित व शोभित व पुत्री दिव्या व शिवा हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि हेलमेट के कई टुकड़े हो गए। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।

फोटो-1 संतोष शर्मा। फाइल फोटो

फोटो-1 संतोष शर्मा। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed