फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Chowmein seller who kidnapped a differently-abled child sent to jail.

Farrukhabad News: दिव्यांग मासूम को अगवा करने वाला चाऊमिन विक्रेता गया जेल

Thu, 20 Aug 2026 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Chowmein seller who kidnapped a differently-abled child sent to jail.
कायमगंज। दुष्कर्म के इरादे से आठ वर्षीय दिव्यांग बच्ची को अगवा करने के आरोपी चाऊमिन विक्रेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


सोमवार शाम नगर में महाकाल पालकी यात्रा निकाली गई थी। इस देखने घर से निकली आठ वर्षीय बच्ची को आरोपी खीर का लालच देकर अपने साथ ले गया। देर रात बच्ची के लापता होने की सूचना पर पुलिस ने तलाश शुरू की। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने पर बच्ची को आर्य समाज वाली गली से फूलमती मंदिर होते हुए गऊ टोला की ओर ले जाने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस की कई टीमें फूलमती मंदिर से गऊ टोला तक सक्रिय रहीं। सीओ राजेश कुमार द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला और एसओजी ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की लगातार चहलकदमी के कारण आरोपी घर से बाहर नहीं निकल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी ने बच्ची को गऊ टोला रोड पर नाले के किनारे निर्माणाधीन प्राथमिक विद्यालय में छोड़ दिया था। बच्ची पूरी रात स्कूल भवन में अकेली रही। पुलिस ने मंगलवार को उसे सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद आरोपी नरेंद्र उर्फ पेटू निवासी गऊ टोला को गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे की हालत में बच्ची को दुष्कर्म के इरादे से ले गया था। पुलिस की सक्रियता के कारण वह कुछ नहीं कर सका और बच्ची को स्कूल में छोड़ दिया। आरोपी ठेले पर घूम-घूमकर चाऊमीन बेचता है।

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि अपहरण के मुकदमे में पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।



आरोपी का डीएनए जांच के लिए नमूना लिया

कायमगंज। आरोपी नरेंद्र का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया गया। डीएनए जांच के लिए उसका नमूना भी लिया गया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि नमूना जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed