फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   House in Dauli ki Madaiya; harvested sugarcane crop in Katri Taufiq.

Farrukhabad News: दौली की मड़ैया में मकान, कटरी तौफीक में कटी गन्ने की फसल

Thu, 20 Aug 2026 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
House in Dauli ki Madaiya; harvested sugarcane crop in Katri Taufiq.
फर्रुखाबाद/शमसाबाद। गंगा अब तेजी से सदर तहसील के दौली की मड़ैया की तरफ बढ़ रही हैं। बुधवार सुबह एक मकान गंगा में समा गया। समैचीपुर चितार व कटरी तौफीक में खेत तेजी से गंगा में समा रहे हैं। गन्ने की फसल बर्बाद हो रही है। ग्रामीण अपने मकान तोड़ने में लगे हैं।
विज्ञापन

सदर तहसील के दौली की मड़ैया की ओर गंगा का कटान तेजी से चल रहा है। 14 अगस्त को गंगा ने अंतराम, नंदराम समेत तीन भाइयों के मकान काट दिए थे। स्व. रामरहीस के मकान का आधा हिस्सा बचा था। बुधवार सुबह हुए तेज कटान में पूरा मकान ही गंगा में समा गया। गांव के ही राम सीनियर और सरवन राजपूत ने बताया कि फिलहाल जलस्तर स्थिर है। गंगा जब कटान करती हैं, तो कुछ ही घंटों में चार-पांच मीटर गांव की तरफ आ जाती हैं। अब मकानों में रह रहे लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

शमसाबाद क्षेत्र में गंगा समैचीपुर गांव के पास खाली जमीन को कई दिन से काट रही हैं। झोपड़ियां भी कट रही हैं। कटरी तौफीक में अभी तक मकान कटने से ग्रामीण दहशत में थे लेकिन अब गंगा की धार खेतों में खड़ी फसलों को काट रही है। गांव के सुंदरलाल की करीब पांच बीघा गन्ने की फसल बुधवार को कट गई। राहुल की करीब चार बीघा, जोतराम की तीन बीघा और अनिल की करीब पांच बीघा जमीन भी कटान की चपेट में है। ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक 10 किसानों की जमीनें कट चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed