सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Clerk and accountant clash in Vikas Bhawan hall

Farrukhabad News: विकास भवन हॉल में लिपिक व लेखाकार भिड़े, धक्का-मुक्की

संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 11 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Clerk and accountant clash in Vikas Bhawan hall
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रुका हुआ वेतन न मिलने को लेकर मंगलवार को विकास भवन के हॉल में लिपिक व लेखाकार भिड़ गए। गाली-गलौज के बाद मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह मामला शांत किया।
Trending Videos


बढ़पुर ब्लॉक में तैनात लेखाकार शिवकिशोर रावत के पास मनरेगा, जिला पंचायत, डीपीआरओ का भी चार्ज है। ब्लॉक बढ़पुर के वरिष्ठ लिपिक सुरेंद्र पाल सिंह का जनवरी का वेतन रुका है। मंगलवार को लिपिक अपना वेतन निकलवाने के लिए विकास भवन गए। वहां हॉल में लेखाकार का सामना हो गया। वेतन न निकालने को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। मामला गाली-गलौज के बाद धक्का-मुक्की हो गई। इस दौरान कर्मचारियों की मौके पर भीड़ लग गई। कर्मचारियों ने दोनों को किसी तरह शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र पाल सिंह का आरोप है कि सर्विस बुक न देने से उनका वेतन रुका है। लेखाकार की मनमानी से उन्हें परेशान किया जा रहा है। वहीं लेखाकार शिवकिशोर रावत का कहना है कि वेतन अधिकारियों ने रोका है। उनके पास तो बिल चेक करने का अधिकार है। अधिकारियों का आदेश पर ही वेतन आहरित होगा। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र पाल सिंह की तबीयत ठीक न होने से उनका दिमाग भी सही से काम नहीं कर रहा है। अगर उनसे कुछ कह भी गए तो कोई बात नहीं। वह कोई विवाद नहीं मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed