सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   CMO seals illegal clinic

Farrukhabad News: सीएमओ ने अवैध क्लीनिक कराया सील

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
CMO seals illegal clinic
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद के कमालगंज क्षेत्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बृहस्पतिवार को एक अवैध क्लीनिक पर छापा मारा और उसे सील कर दिया। यह कार्रवाई रजीपुर गांव में झोलाछाप द्वारा क्लीनिक चलाए जाने की शिकायत पर की गई। छापेमारी के दौरान क्लीनिक संचालक मौके से फरार हो गया।
Trending Videos

मुख्य चिकित्सा अधिकारी अवनींद्र कुमार शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचे। उनकी भनक लगते ही झोलाछाप क्लीनिक बंद कर भाग गया। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई बाहर नहीं आया, जिसके बाद सीएमओ ने क्लीनिक में ताला लगवाकर सील कर दिया। इसके बाद सीएमओ ने कमालगंज स्थित सीएचसी का भी निरीक्षण किया, जहां कोई बड़ी अव्यवस्था नहीं मिली। निरीक्षण के दौरान रामा पैथोलॉजी लैब में भी अनियमितताएं सामने आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने पाया कि पैथोलॉजी का पांच वर्ष के लिए नवीनीकरण बिना डॉक्टर के ही कर दिया गया था। जबकि पिछले वर्ष हुए एक वर्ष के नवीनीकरण में डॉक्टर का नाम शामिल था और उस पर सीएमओ के हस्ताक्षर भी थे। इस पांच वर्षीय नवीनीकरण पत्रावली पर सीएमओ के हस्ताक्षर नहीं थे। सीएमओ ने इसे विभाग के ही किसी कर्मचारी का खेल बताया। उन्होंने पैथोलॉजी संचालक से पत्रावली तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed