सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Overloaded substation, feeders are being run in shifts by cutting

Farrukhabad News: ओवरलोड उपकेंद्र, कटौती कर शिफ्टों में चलाए जा रहे फीडर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Overloaded substation, feeders are being run in shifts by cutting
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बा स्थित उपकेंद्र ओवरलोड होने से सभी फीडर एक साथ नहीं चल पा रहे हैं। इससे कटौती कर शिफ्टों में फीडर चलाए जा रहे हैं। लो वोल्टेज आने से नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। इससे सिंचाई न हो पाने से मक्का की फसलें सूख रही हैं।
Trending Videos


कस्बा स्थित उपकेंद्र से नलकूप फीडर नवाबगंज, सिरमौरा बांगर, अटसेनी व सहसा जगदीशपुर नलकूप फीडरों को 10 घंटे बिजली देने के आदेश हैं। जबकि उपकेंद्र इन दिनों ओवरलोड है। उपकेंद्र को 33000 वोल्टेज के सापेक्ष 28000 वोल्टेज ही मिल पा रहे हैं। इससे लो वोल्टेज की भी समस्या है। इससे उपकेंद्र के चार ग्रामीण फीडर व चार नलकूप फीडरो ओवरलोड हैं। ओवरलोडिंग के चलते फीडरों को काट-काटकर बिजली दी जा रही है। इस दौरान फॉल्ट व ट्रिपिंग के चलते फुटकर में नलकूप फीडरों को 7 से 8 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। नलकूप न चल पाने से किसानों की खेतों में खड़ी मक्का की फसल सूख रही है। लो-वोल्टेज की समस्या के चलते नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। फीडरों पर 11000 के सापेक्ष 9000 वोल्टेज ही मिल पा रहे हैं। इससे सबमर्सिबल नहीं चल पा रही है। सिंचाई न हो पाने से मक्का की लहलहाती फसलें सूख रही हैं। एसडीओ धर्मेंद्र कुमार राजपूत ने बताया ट्रांसमिशन से लो वोल्टेज की समस्या आ रही है। उन्होंने इस संबंध में पत्र भेजा था, लेकिन अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ। ओवरलोडिंग की वजह से एक साथ सभी फीडर नहीं चल पा रहे। इससे शिफ्टों में फीडरों को बिजली दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में फुंका ट्रांसफार्मर, ढाई सौ उपभोक्ता परेशान
शमसाबाद। नगर पंचायत के पीएनबी चौराहे के पास लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर रात में फुंक गया। इससे आसपास के दो मोहल्लों ब्लॉक रोड और मीना दरवाजा की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने से करीब ढाई सौ उपभोक्ताओं को पूरी रात परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह सूचना मिलने पर विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर ठीक करने में जुट गए। शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से लोगों में नाराजगी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed