{"_id":"6a0f5f5af3f1011cd301fb00","slug":"villagers-create-ruckus-at-road-foundation-stone-laying-ceremony-surround-mla-tear-down-plaque-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-142550-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सड़क शिलान्यास पर ग्रामीणों का हंगामा, विधायक को घेरा, शिलापट नोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सड़क शिलान्यास पर ग्रामीणों का हंगामा, विधायक को घेरा, शिलापट नोचा
विज्ञापन
फोटो-39 गांव करनपुरदत्त के पास सड़क निर्माण का शिलान्यास करने को माला पहने खड़े विधायक सुशील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। गांव करनपुरदत्त-जटपुरा संपर्क मार्ग के शिलान्यास के लिए पहुंचे क्षेत्रीय भाजपा विधायक सुशील शाक्य को ग्रामीणों ने घेर लिया। बृहस्पतिवार शाम को हुए इस घटनाक्रम में ग्रामीणों ने शिलापट का कपड़ा नोचकर फेंक दिया और पूजन के लिए जलाया गया दीपक भी बुझा दिया। ग्रामीण सड़क की चौड़ाई बढ़ाए जाने का विरोध कर रहे थे, जिससे उनके खेत कटने का आरोप है।
लोक निर्माण विभाग करीब 57 लाख रुपये की लागत से 3.75 मीटर चौड़ी और एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कर रहा है। विधायक के पहुंचने से पहले लोक निर्माण विभाग के जेई अंकित सिंह, ठेकेदार और भाजपा कार्यकर्ता वहां मौजूद थे। उन्होंने शिलान्यास के लिए पत्थर आदि लगवा दिया था। विधायक को पत्थर पर लगा लाल कपड़ा हटाना था। विधायक के पहुंचते ही पड़ोसी गांव मुजहा के ग्रामीण सड़क निर्माण का विरोध करने लगे। ग्रामीणों ने विधायक के सामने हंगामा करते हुए शिलान्यास पट पर लगे लाल कपड़े नोचकर फेंक दिए। विधायक ने ग्रामीणों की बात सुनी और उन्हें समझाकर शांत किया। उन्होंने कहा कि आज शिलान्यास होने दें, सभी के साथ लोक निर्माण विभाग के अधिकारी बैठकर बात करेंगे। समस्या का समाधान होने के बाद ही सड़क निर्माण कराया जाएगा। इसके बाद विधायक ने सड़क का शिलान्यास किया।
ग्रामीणों का कहना था कि यह चक सड़क है जिसकी चौड़ाई दो मीटर है। अब सड़क की चौड़ाई बढ़ाए जाने से उनके खेत कटेंगे। उनका तर्क था कि इससे सड़क निर्माण नहीं होना चाहिए। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि इस मार्ग से सिर्फ गांव जटपुरा के लोगों को ही लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Trending Videos