{"_id":"6a0f5cd0590e3cd98b09e5a5","slug":"angry-villagers-chased-and-beat-up-the-je-and-his-team-due-to-power-cuts-farrukhabad-news-c-222-1-frk1011-142517-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने जेई व टीम को दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने जेई व टीम को दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन
फोटो-28 टूटा चश्मा दिखाते अवर अभियंता अब्दुल मजीद। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नवाबगंज। बिजली कटौती से नाराज गांव नगला छेदा के ग्रामीणों ने बकाया बिल वसूल करने गए जेई व उसकी टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सभी ने भाग कर पड़ोसी गांव में जाकर जान बचाई। मामले में 15 लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अब्दुल मजीद अपनी टीम के साथ गांव नगला छेदा में बृहस्पतिवार को लगभग 12:00 बजे बकाया बिजली वसूलने गए थे। वहां के ग्रामीणों ने कहा बिजली कटौती होने से मक्का की सिंचाई नहीं हो पा रही है। दिन में कई बाद फाल्ट होने बिजली गुल जाती है। लाइन ठीक कराने के लिए कर्मचारी दो रुपये मांगते हैं। इससे गांव में कोई बिल जमा नहीं करेगा। ग्रामीणों ने बिजली कर्मचारियों का विरोध शुरू कर दिया। मामला बढ़ने पर युवकों ने बिजली कर्मचारियों को घेर लिया।
इसके बिजली कर्मियों के विरोध करने पर मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने जेई सहित सभी बिजली कर्मियों को गांव में दौड़-दौड़ाकर पीटा। वहां किसी तरह बचकर भी कर्मचारी पड़ोसी गांव मड़िया पहुंचे। वहां ग्रामीण एकत्र हो गए और मारपीट करने वालों को भगा दिया। जेई ने कर्मचारियों के साथ थाने पहुंचकर दस नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें जेई व लाइनमैन मोबाइल छीनने व जरूरी दस्तावेज फाड़ने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि तहरीर मिली जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। एसडीओ धर्मेंद्र कुमार राजपूत ने बताया कि टीम के साथ मारपीट की गई है। उच्चाधिकारियों को उक्त मामले में अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos