सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cold storage is full, potato prices remain low in the market

Farrukhabad News: शीतगृह फुल, मंडी में आलू के भाव में मंदी बरकरार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Cold storage is full, potato prices remain low in the market
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद के शीतगृहों में आलू का भंडारण लगभग पूरा हो चुका है लेकिन इसके बावजूद आलू के भाव में कोई सुधार नहीं हुआ है। इन शीतगृहों की कुल भंडारण क्षमता 10.57 लाख मीट्रिक टन है। अब तक 9.63 लाख मीट्रिक टन आलू भंडारित हो चुका है, जो कुल क्षमता का 93 फीसदी है। मंडी में आलू की आवक घटने के बावजूद भाव में स्थिरता बनी हुई है, जिससे किसान मायूस हैं।
Trending Videos

किसान मंदी के चलते आलू बेचने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं और खेतों में आलू के ढेर लगे हैं। इस वर्ष जिले में 42950 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की फसल थी। जनपद में कुल 113 शीतगृह संचालित हैं, जिनमें अब तक 9.63 लाख मीट्रिक टन आलू भंडारित हो चुका है। इससे अधिकांश शीतगृहों में भंडारण की जगह नहीं बची है। आम दिनों में सातनपुर मंडी में 50 से 70 ट्रक आलू पहुंचता था, जो सोमवार को घटकर 25 ट्रक रह गया। इसके बावजूद सामान्य आलू 200 रुपये से लेकर 401 रुपये प्रति क्विंटल बिका। आलू की लिवाली सुस्त होने से किसान औने-पौने दामों में आलू बेचने को मजबूर हैं। आढ़ती सुधीर वर्मा रिंकू ने बताया कि आलू के भाव में अभी कोई सुधार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed