सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two days of rain and hailstorm caused heavy damage to tobacco.

Farrukhabad News: दो दिन की बारिश-ओलावृष्टि से तंबाकू को भारी नुकसान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Two days of rain and hailstorm caused heavy damage to tobacco.
फोटो-9 गांव अजमतपुर में तंबाकू सुखाते किसान। संवाद
विज्ञापन
कायमगंज। शनिवार रात आई तेज आंधी-बारिश के बाद रविवार रात हुई बारिश और ओलावृष्टि ने क्षेत्र के किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। सबसे ज्यादा नुकसान तंबाकू की फसल को हुआ है। किसानों ने दिन में कटी तंबाकू को ढेर लगाकर मोमिया से ढकने का प्रयास किया लेकिन फिर हुई बारिश के चलते फसल भीग गई।
Trending Videos


किसानों के अनुसार खेतों में पड़ी तंबाकू के लाल पड़ने का खतरा बढ़ गया है। इससे बाजार में उसकी कीमत आधी तक रह सकती है। वहीं खड़ी तंबाकू की फसल भी ओलों से प्रभावित हुई है और पत्तियां फट गई हैं। तेज हवाओं के चलते मक्का की खड़ी फसल कई जगह जमीन पर गिर गई। इससे उत्पादन घटने की आशंका है। उधर, खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल बारिश में भीगकर खराब हो गई, जबकि तैयार खड़ी गेहूं की फसल भी गिर गई है। इससे उपज और गुणवत्ता दोनों प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव अजमतपुर निवासी किसान नानिकचंद्र ने बताया कि भीगी तंबाकू के लाल पड़ने से उचित मूल्य नहीं मिल पाएगा। वहीं कुआं खेड़ा निवासी कुद्दूस मुल्ला ने कहा कि दो दिन की बारिश और ओलों से तंबाकू की कीमत आधी होने का खतरा है। इससे भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। मैफूज ने बताया कि किसानों ने रात में फसल को पन्नी से ढकने की कोशिश की लेकिन तेज बारिश के आगे प्रयास बेअसर साबित हुआ। वहीं बागवानों का कहना है कि बढ़ी नमी से आम के बौर पर भी असर पड़ेगा और उत्पादन में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed