सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Electricity supply to 250 villages in Kampil area remained disrupted overnight.

Farrukhabad News: कंपिल क्षेत्र में रात भर गुल रही 250 गांव की बिजली

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to 250 villages in Kampil area remained disrupted overnight.
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/कंपिल। आंधी व बारिश से जिले की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। इसमें 40 पोल टूट गए और तीन ट्रांसफार्मर खराब होने से विभाग को काफी नुकसान हुआ। वहीं स्टोर में लोहे के पोल न मिलने से कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कंपिल क्षेत्र में 250 गांवों की रात भर बिजली गुल रही। सोमवार को आपूर्ति चालू हो सकी।
Trending Videos


तेज आंधी के साथ हुई बारिश के दौरान शनिवार व रविवार शाम अधिकांश बिजली उपकेंद्र की मुख्य आपूर्ति बंद कर दी गई। बारिश थमने के बाद जब बिजली चालू की गई तो फीडरों पर फॉल्ट होने लगे। शहर में तो कर्मचारियों ने कवायद कर देर रात तक बिजली आपूर्ति सामान्य कर ली लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में खंभे टूटने से आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। दो दिन की आंधी व बारिश में ग्रामीण खंड में चार एसटीपी (लोहे के पोल) व 22 पीसीसी (सीमेंटेड पोल) टूट गए। वहीं कायमगंज डिवीजन क्षेत्र में 14 खंभे टूटे। इससे जिले में 40 खंभे टूटने से बिजली व्यवस्था बेपटरी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नगरीय क्षेत्र में बिजली गिरने से तीन-तीन ट्रांसफार्मर खराब होने से विभाग को बड़ा नुकसान हुआ। इसमें डिवीजन कार्यालय भोलेपुर में लगे 400केवीए के ट्रांसफार्मर के पास काफी दिनों से ट्रॉली लगी थी। बताया जा रहा है। इस ट्रांसफार्मर में विभागीय लापरवाही के चलते सुरक्षा के इंतजाम ही अधूरे थे। कई दिन पहले फुंका ट्रांसफार्मर बदला ही नहीं गया। आंधी व बारिश के बहाने अब उसे बदलने के प्रयास के चलते अब इसे फुंका दिखाया जा रहा है। अधिशासी अभियंता नगरीय बृजभान सिंह ने बताया कि खराब हुए तीन ट्रांसफार्मरों में दो बदलवा दिए गए। जबकि डिवीजन कार्यालय में लगा ट्रांसफार्मर बदला जा रहा है।
कंपिल संवाद के अनुसार, क्षेत्र के रुटौल बिजली उपकेंद्र से जुड़े 250 गांव के उपभोक्ता बिजली संकट से परेशान हैं। आंधी व बारिश के दौरान रविवार शाम गुल हुई बिजली रात भर गायब रही। रात में मरम्मत कार्य भी नहीं कराया गया। सोमवार दोपहर को कर्मचारियों ने फॉल्ट ठीक कर सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बहाल की। इसके बाद उपभोक्ताओं ने राहत की साँस ली। अवर अभियंता जावेद अहमद खाँ ने बताया कि लाइनों की मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed