सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Container truck rams into tempo; elderly man killed, six injured.

Farrukhabad News: कंटेनर ने टेंपो में मारी टक्कर, वृद्ध की मौत, छह घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Container truck rams into tempo; elderly man killed, six injured.
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव कुतुलूपुर के पास जरियनपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने ओवरटेक करने के प्रयास में एक टेंपो को टक्कर मार दी। टेंपो पलट गया। उसमें सवार सात लोग घायल हो गए। लोहिया अस्पताल ले जाए गए एक वृद्ध को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

गांव कुतुलूपुर के पास कंटेनर ने फर्रुखाबाद आ रहे एक टेंपो में टक्कर मार दी। टेंपो पलटने से उसमें सवार चित्रकूट की रोशनी, अमृतपुर थाने के गांव उधरनपुर लीलापुर निवासी राधेश्याम (70), दारापुर निवासी लालाराम, अलीगढ़ निवासी पृथ्वी सिंह, हरिहरपुर निवासी नीलम और सोनू, शाहजहांपुर के अल्लागंज की दिव्या घायल हो गए। घायलों को राजेपुर सीएचसी पहुंचाया गया। राधेश्याम को रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल में राधेश्याम को मृत घोषित कर दिया गया। राधेश्याम के पौत्र अरविंद ने बताया कि बाबा सिमरन की मढ़ैया गांव में अपनी भाभी की तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed