सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Student dies after falling from Jamun tree.

Farrukhabad News: जामुन के पेड़ से गिरकर छात्रा की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Student dies after falling from Jamun tree.
फोटो-03, सीएचसी में छात्रा की मौत पर बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
कायमगंज। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव पुरौरी में जामुन तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर एक छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।


गांव पुरौरी निवासी उदयवीर कठेरिया की पुत्री मूर्ति (10) अपनी छोटी बहन लक्ष्मी के साथ घर के पास स्थित पेड़ पर जामुन तोड़ने गई थी। जिस डाल पर वह खड़ी थी, वह अचानक टूट गई। डाल टूटते ही वह पेड़ से गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। लक्ष्मी की चीख पुकार पर परिजन पहुंचे। आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. विपिन कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मां धनवंती देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतका कक्षा छह की छात्रा थी। वह एक भाई और सात बहनों में छठे नंबर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed